लंदन/धर्मशाला/वाशिंगटन. ऋषि सुनक ने मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें दिवाली के दिन निर्विरोध कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया था।.
इससे पहले, निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सुबह अपने आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद उन्होंने महाराजा (73) को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया।.
ऋषि सुनक ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला
ऋषि सुनक ने मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पूर्ववर्ती द्वारा की गई कुछ “गलतियों” को दुरुस्त करने के लिए चुना गया है। सुनक को दिवाली के दिन निर्विरोध कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया था।.
ब्रिटेन के लिए ‘नयी सुबह’, ‘लोकतंत्र की समाप्ति’ : अखबारों ने की सुनक की सराहना, आलोचना
ब्रिटेन के प्रथम गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बन कर इतिहास रचने वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक को मंगलवार को सराहना और आलोचना, दोनों का सामना करना पड़ा। कुछ मीडिया संस्थानों ने उनके नेतृत्व को देश के लिए एक ‘‘नयी सुबह’’ बताया, जबकि अन्य ने उनकी ‘‘जीत की वैधता’’ पर सवाल उठाये हैं।.
भारतीय मूल के सुनक (42) ने मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। सुनक को सोमवार को कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुना गया था। वह 210 वर्षों में ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं।.
ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री के तौर पर सुनक का पहला भाषण सबसे लंबे संबोधनों में हुआ शामिल
भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास) से मंगलवार को पहली बार देश को संबोधित किया, जो हालिया दशकों में ऐसे मौके पर देश के किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा दिये गए सबसे लंबे भाषणों में से एक है.
‘इंडिपेंडेंट’ अखबार की खबर के मुताबिक, सुनक ने प्रधानमंत्री के तौर पर पांच मिनट 56 सेकेंड का अपना पहला भाषण दिया, जोकि बोरिस जॉनसन के अलावा अब तक के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा दिए गए पहले संबोधन में सबसे अधिक लंबा समय रहा.
दलाई लामा ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई
दलाई लामा ने मंगलवार को ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी तथा लोगों की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने में सफल होने की कामना की।. सुनक ने मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया।.
विश्व नेताओं ने सुनक के प्रधानमंत्री बनने को ‘‘अभूतपूर्व मील का पत्थर” बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सहित विश्व के कई नेताओं ने मंगलवार को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने पर ऋषि सुनक की सराहना करते हुए इसे ‘‘अभूतपूर्व मील का पत्थर” करार दिया। इसके साथ ही नेताओं ने मौजूदा अशांत दौर में बेहतर द्विपक्षीय संबंधों की उम्मीद जताई।. सुनक (42) ने मंगलवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने लिज ट्रस का स्थान लिया है, जो सबसे कम समय (45 दिन) तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं।