आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर सड़क दुर्घटना, छत्तीसगढ़ के छह लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Nov 2022 07:59 PM
आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर सड़क दुर्घटना, छत्तीसगढ़ के छह लोगों की मौत

ऑडियो सुनें

अमरावती. तेलंगाना की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने फोन पर बताया कि पीड़ित पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और तेलंगाना के भद्राचलम में भगवान राम के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे.

विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उस वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें ये लोग सफर कर रहे थे. इससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार कुछ यात्रियों को चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के लिए चिंतूर के एक अस्पताल भेजा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu