रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण का पहला ‘लुक’ किया जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Oct 2023 07:41 PM
रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण का पहला ‘लुक’ किया जारी

ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के किरदार का रविवार को पहला ‘लुक’ जारी किया. अजय देवगन और रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिंघम अगेन’ में पादुकोण पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग हाल में शुरु हुई है.

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पादुकोण के किरदार का पहला ‘लुक’ साझा किया और लिखा, ”हमारे पुलिस जगत की सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी.” उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ”नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी… हमारे पुलिस जगत की सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से मिलें… शक्ति शेट्टी… ‘माई लेडी सिंघम’… दीपिका पादुकोण.” पादुकोण हाल में शाहरुख खान अभिनीत एक्शन फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थी. पादुकोण ने भी अपने सोशल मीडिया खाते पर लिखा, ”पेश है…शक्ति शेट्टी!” ‘सिंघम अगेन’ ‘सिंघम’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है.

अभिनेता रणवीर सिंह ‘सिंघम अगेन’ में संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा की अपनी भूमिका को दोहराएंगे. इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर खान भी अवनि कामत की किरदार में नजर आएंगी. देवगन ने पादुकोण के किरदार का लुक साझा करते हुए कहा, ”मेरी टीम में आपका स्वागत है दीपिका पादुकोण…” रणवीर ने कहा, ”आली रे आली…लेडी सिंघम आली!!!!! शक्ति शेट्टी पुलिस जगत में आ गई हैं!!”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu