मेक्सिको में गिरजाघर की छत ढही, 10 लोगों की मौत, 60 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Oct 2023 07:46 PM
मेक्सिको में गिरजाघर की छत ढही, 10 लोगों की मौत, 60 घायल
ऑडियो सुनें

सिउदाद मादेरो (मेक्सिको). उत्तरी मेक्सिको में रविवार को सामूहिक प्रार्थना के दौरान एक गिरजाघर की छत ढहने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और करीब 60 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बचावर्किमयों ने देर रात और सोमवार सुबह मलबे में लोगों की तलाश की.

अधिकारियों के मुताबिक गिरजाघर की छत ढहने से करीब 30 श्रद्धालुओं के मलबे में फंसे होने की आशंका है. बचावर्किमयों ने छत के मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश की और अधिकारियों ने जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली.
तमौलिपस राज्य की पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त करीब 100 लोग गिरजाघर में मौजूद थे और करीब 30 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

राज्य सुरक्षा प्रवक्ता के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि दस लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. बताया जाता है कि हादसा गिरजाघर के कमजोर पड़ चुके ढांचे के कारण हुआ. कार्यालय ने बताया कि घायल हुए 60 लोगों में से 23 अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है.

मेक्सिको बिशप परिषद ने एक बयान जारी कर कहा कि ”हम हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और घायलों के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होंगे.” घायलों में चार महीने का एक बच्चा, पांच साल के तीन बच्चे और नौ साल के दो बच्चे शामिल हैं. स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गिरजाघर कंक्रीट और ईंट से बना था और उसकी छत के कुछ हिस्से जमीन पर गिरे हुए थे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu