‘आरआरआर’ ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 07:21 PM
‘आरआरआर’ ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

मुंबई. निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ”आरआरआर” ने दुनियाभर में एक हजार करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. राम चरण और एन.टी. रामाराव जूनियर अभिनीत यह फिल्म 25 मार्च को तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और ंिहदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के ंिहदी संस्करण ने भी 220 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है.

प्रोडक्शन हाउस डीवीवी एंटरटेनमेंट ने ट्वीट किया, ”भारत की किसी फिल्म के लिये 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करना एक सपना होता है. हमने आपके लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ किया, और बदले में आपने हमें अपना अमूल्य प्रेम दिया. दुनियाभर में एक हजार करोड़ रुपये की कमाई करने के लिये सभी को बधाई. ”

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu