1600 करोड़ रुपये की राहत पंजाब के साथ अन्याय, व्यापक पैकेज जारी हो: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Sep 2025 09:16 PM
1600 करोड़ रुपये की राहत पंजाब के साथ अन्याय, व्यापक पैकेज जारी हो: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बाढ. प्रभावित पंजाब के लिए घोषित 1600 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राहत पैकेज राज्य के लोगों के साथ अन्याय है. उन्होंने यह मांग फिर दोहराई कि पंजाब के लिए तत्काल व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पंजाब के लिए व्यापक राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया था.

राहुल गांधी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”पंजाब को बाढ. की वजह से लगभग 20,000 करोड़ रुपये का नुक.सान हुआ है. ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है.” उन्होंने कहा कि लाखों घर उजड़ गए, चार लाख एकड़ से ज़्यादा की फ.सल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए. कांग्रेस नेता ने कहा, ”फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज़्बा दिखाया है. मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे, उन्हें बस सहारे और मजबूती की ज़रूरत है.” उन्होंने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu