रूस ने यूक्रेन पर एक और मिसाइल हमला किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Mar 2024 06:28 PM
रूस ने यूक्रेन पर एक और मिसाइल हमला किया
ऑडियो सुनें

कीव. रूस ने पिछले चार दिन में यूक्रेन पर तीसरा बड़ा मिसाइल हमला किया. पोलैंड की सेना ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में दागी गई मिसाइलों में से एक रविवार को उसके हवाई क्षेत्र में घुस गई. कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूस ने टीयू-95एमएस रणनीतिक बमवर्षकों से दागी गई क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा कि हमले रूस के सेराटोव क्षेत्र के एंगेल्स जिले से शुरू किए गए थे. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में कोई जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य पोलैंड की ऑपरेशन कमान ने एक बयान में कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के शहरों के खिलाफ रूस द्वारा दागी गई क्रूज मिसाइलों में से एक ने सुबह पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. बयान में कहा गया है कि पोलैंड के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu