रूस ने यूक्रेन पर किया सबसे घातक हवाई हमला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Jun 2025 10:02 PM
रूस ने यूक्रेन पर किया सबसे घातक हवाई हमला
ऑडियो सुनें

कीव. रूस ने युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे घातक हवाई हमला किया: यूक्रेन कीव, 29 जून (एपी) रूस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया. यूक्रेन के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. रूस का यह हमला एक अभियान का हिस्सा है, जिससे तीन वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को झटका लगा है.
यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने 477 ड्रोन और 60 मिसाइल दागीं.

सेना के मुताबिक, इनमें से 249 को मार गिराया गया और 226 इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिए गए. यूक्रेन की वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इहनात ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यह हमला फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से देश पर ह्लसबसे बड़ा हवाई हमलाह्व था, जिसमें ड्रोन और विभिन्न प्रकार की मिसाइलों दोनों का इस्तेमाल किया गया था.

सेना के मुताबिक, इस हमले में यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों समेत पूरे देश को निशाना बनाया गया, जो अग्रिम पंक्ति से बहुत दूर है.
पोलैंड की वायु सेना ने रविवार को बताया कि पोलैंड और सहयोगी देशों ने उसके (पोलैंड के) हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान भेजे. खेरसॉन क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सेंडर प्रोकुडिन ने बताया कि ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

चेर्कासी के गवर्नर इहोर टैबुरेट्स के अनुसार, चेर्कासी में एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए. सुदूर पश्चिमी लविवि क्षेत्र के ड्रोहोबिच शहर में ड्रोन हमले के बाद एक औद्योगिक केंद्र में भीषण आग लग गई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों की बिजली भी कट गई. यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि उसका एफ-16 युद्धक विमान दुश्मन के दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराते समय क्षतिग्रस्त होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

सेना ने बताया कि विमान के पायलट की मौत हो गई. रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यूक्रेन के तीन ड्रोन को मार गिराया. पश्चिमी रूस के ब्रायंस्क शहर पर यूक्रेन के एक ड्रोन हमले में दो लोग घायल हो गए. क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने रविवार सुबह बताया कि क्षेत्र में यूक्रेन के सात ड्रोन को मार गिराया गया. इस बीच, रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने दोनेत्स्क क्षेत्र में नोवोक्रेंका गांव पर कब्जा कर लिया है. ताजा हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि मास्को इस्तांबुल में शांति वार्ता के नए दौर के लिए तैयार है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu