रूसी मालवाहक जहाज इंजन कक्ष में विस्फोट के बाद भूमध्य सागर में डूबा, चालक दल के दो सदस्य लापता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Dec 2024 11:02 PM
रूसी मालवाहक जहाज इंजन कक्ष में विस्फोट के बाद भूमध्य सागर में डूबा, चालक दल के दो सदस्य लापता
ऑडियो सुनें

मैड्रिड. स्पेन और अल्जीरिया के बीच भूमध्य सागर में एक रूसी मालवाहक जहाज डूब गया और उसके चालक दल के दो सदस्य लापता हो गए हैं. यह जानकारी स्पेन की समुद्री बचाव एजेंसी और रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दी. एजेंसी ने बताया कि उर्सा मेजर के चालक दल के चौदह सदस्यों को लाइफबोट से सुरक्षित बचा लिया गया और स्पेन भेज दिया गया. रूसी मंत्रालय ने बताया कि इंजन रूम में विस्फोट के बाद जहाज डूबने लगा.

इस जहाज का स्वामित्व ‘एसके-युग’ के पास था, जो रूसी शिपिंग और साजोसामान कंपनी ओबोरोनलॉजिस्टिका की सहायक कंपनी है.
स्पेन के प्राधिकारियों ने बताया कि जहाज पर खाली कंटेनर और दो क्रेन थे. उन्होंने दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की. बीच दिसंबर को एक बयान में ओबोरोनलॉजिस्टिका ने कहा था कि मालवाहक जहाज रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक की ओर जा रहा है, जिस पर 380 टन वजन के दो क्रेन हैं. रूसी सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने बताया कि उर्सा मेजर 12 दिन पहले सेंट पीटर्सबर्ग से रवाना हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu