रूस का इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन यूक्रेन की सीमा पर क्रैश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Jan 2024 04:30 PM
रूस का इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन यूक्रेन की सीमा पर क्रैश…
ऑडियो सुनें

रूस का प्लेन इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है. इस प्लेन से यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जाया जा रहा था.

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था. दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे.

रूस के इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन को सैनिकों, सामान, सैन्य उपकरण और हथियारों को लाने ले जाने के लिए डिजाइन किया गया. विमान की क्षमता 90 यात्रियों तक को ले जाने की है.

रूस के स्थानीय गवर्नर वयाचेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि कोरोचांस्की जिले में घटना हुई और वह घटनास्थल पर जाकर इसका निरीक्षण करेंगे. जांचकर्ता और आपातकर्मी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav