नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड की सिलक्यारा में सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर मंगलवार को खुशी जताई और कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए ताकि आगे ऐसी परिस्थिति पैदा न हो. पिछले दो सप्ताह से सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के प्रयास में मंगलवार शाम को तब सफलता मिली, जब बचाव पाइप डालने का काम पूरा होने के करीब एक घंटे बाद पहले मजदूर को बाहर लाया गया.
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे मज.दूरों को आज सकुशल बाहर निकाला गया. ये हम सभी के लिए बेहद राहत और हर्ष की बात है.” उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतवासियों की प्रार्थना व एनडीएमए समेत सभी एजेंसियों का इतने दिनों से चल रहा अभियान आख.रिकार कामयाब हुआ, आप सभी को बधाई.”
खरगे ने यह भी कहा, “सरकार से आग्रह है कि मज.दूर भाइयों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ व उचित मुआवज.ा मुहैया कराया जाए. सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए ताकि ऐसी परिस्थिति फिर से उत्पन्न न हो.” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों की सुरक्षित निकासी बहुत ही खुशी का समाचार है. उन्हें और उनके परिवारों को दिल से बधाई.”
उन्होंने कहा, “भारत का निर्माण करने वाले हमारे मज.दूर भाइयों की सुरक्षा सर्वोपरि है. इस मुश्किल अभियान को सफल बनाने वाले सभी जांबाज.ों को मेरा सलाम.” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, “उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में जीवन-मृत्यु के बीच फँसे सभी मजदूर भाई सकुशल बाहर आ गए हैं. राहत अभियान में शामिल रहे एक-एक जाँबाज को सलाम. आपने देश-भर की दुआओं को कामयाब करके दिखा दिया. मजदूर भाई जल्द से जल्द स्वस्थ हों. उनके परिजनों को खूब बधाई.”
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकाल लिया गया है. पूरा देश श्रमिकों के धैर्य को सलाम करता है. राष्ट्र पूरी बचाव टीम के समर्पण, कौशल और दृढ.ता की भी सराहना करता है और उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता है.”