
पटना: बिहार को 24वां मुख्यमंत्री मिल गया। सियासी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बिहार में भाजपा के किसी नेता मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली। लोकभवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आइये जानते हैं क्या चल रहा?
नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह जिम्मेदारी मिलना उनके मुझ पर विश्वास का परिणाम है। बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर काम करेगी। उनका काम करने का तरीका अद्भुत था, और हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। नए मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि हम नीतीश कुमार जी द्वारा शुरू की गई योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।
डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने क्या कहा?
डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी ने कहा कि हमलोगों नीतीश कुमार के साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है। भविष्य में भी नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी हमलोग काम करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही है। इसलिए कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। वहीं डिप्टी सीएम बिजेंद यादव ने हमलोग साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे।
बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव जदयू कोटे से बिहार के दो डिप्टी सीएम रहेंगे।



