
-: आपका राशिफल :-
मेष:- महत्वपूर्ण कार्य में आंशिक सफलता मिलेगी. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. विरोधी से सचेत रहें. व्यावसायिक स्थिति एवं लाभ से संतुष्ट रहेंगे.
वृषभ:- मानसिक चिन्तन बना रहेगा. योजना में निराशा होगी. कानूनी मामले में उलझने से बचें. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. यात्रा से बचें.
मिथुन:- दिनमान अनुकूल रहेगा. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. धनागम के नए मार्ग मिलेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. संतान संबंधी चिंता रहेगी.
कर्क:- स्वास्थ्य का ध्यान रखें. राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. नाैकरी में स्थिति सुखद रहेगी. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.
सिंह:- मानसिक तनाव से बचें. आश्वासन अधूरे रहेंगे. नाैकरी में सहकर्मियों से निराशा होगी. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे. घर में आनन्द रहेगा.
कन्या:- सहोदरों का सहयोग मिलेगा. भू संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी. श्रम की अधिकता रहेगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. थकान रहेगी.
तुला:- लोकप्रियता में वृद्धि होगी. अटके कार्य में सफलता मिलेगी. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. खान पीन में सावधानी बरतें.
वृश्चिक:- मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. नाैकरी में स्थानान्तरण हो सकता है. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में स्वश्रम से लाभ होगा.
धनु:- आत्मबल प्रबल रहेगा. राजकाज में सफलता मिलेगी. नाैकरी में मान सम्मान बढ़ेगा. अटका धन मिल सकता है. व्यवसाय में आय व्यय सम रहेंगे.
मकर:- अपने ही विचारों में उलझे रहेंगे. भविष्य के प्रति चिन्तन बना रहेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. व्यवसाय में लाभ कम होगा. सेहत नरम रहेगी.
कुंभ:- मनोत्साह बना रहेगा. व्यक्तिगत जान पहचान का लाभ मिलेगा. नाैकरी में कार्य कुशलता बनी रहेगी. व्यावसयिक धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा.
मीन:- पूर्वनियोजित कार्य में व्यस्त रहेंगे. सुख साधनों में वृद्धि होगी. नाैकरी में उन्नति हो सकती है. व्यवसाय में विस्तार व लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 30 मार्गशीर्ष मास शक 1947, पाैष मास 07 प्रविष्टे, 29 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 09.10 तक उपरांत द्वितीया, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 27.35 तक उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वृदि्ध योग 16.35 तक उपरांत ध्रुव योग, बव करण 09.10 तक उपरांत बालव करण, चन्द्रमा धनु राशि में दिन रात. शुभांक 1
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष आप प्रसन्न एवं उत्साहित रहेंगे. व्यक्तिगत संबंध उन्नति में सहायक रहेंगे. पूर्व नियोजित योजना सफल होंगी. नाते रिश्तेदारों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति से संतुष्ट रहेंगे. मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है. संतान सुख की इच्छापूर्ति के योग बनेंगे. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. शिक्षा, पत्रकारिता, बैँक, कृषि विभाग, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति का अवसर मिलेगा. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. साझेदारी में नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार: शिशिरऋतु, सूर्यउत्तरायणे, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- सांय 16.30 से 18.00 तक
