स्कॉटलैंड के सांसद मार्टिन डे ने केरल की नितिन चंद से गुरुवायूर मंदिर में की शादी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 19 Aug 2026 02:42 PM
स्कॉटलैंड के सांसद मार्टिन डे ने केरल की नितिन चंद से गुरुवायूर मंदिर में की शादी
ऑडियो सुनें

त्रिशूर: स्कॉटलैंड संसद के सदस्य मार्टिन डे ने अपनी साथी नितिन चंद से केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में विवाह किया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को एक सभागार में पारंपरिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दंपति के करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए।

‘स्कॉटिश नेशनल पार्टी’ के नेता मार्टिन डे ने गुरुवायूर में पारंपरिक रीति रिवाजों के संपन्न हुए विवाह की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर भी साझा कीं। सूत्रों के अनुसार, एर्नाकुलम जिले के पिरवोम की निवासी नितिन 2008 में आईटी मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन गई थी, जहां उनकी मुलाकात मार्टिन डे से हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों ने पहले ही ब्रिटेन में शादी कर ली थी, लेकिन नितिन की गुरुवायूर में विवाह समारोह आयोजित करने की इच्छा कई कारणों से टलती रही। इनमें बाढ़ और कोविड-19 महामारी भी शामिल थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav