टीएमसी से जुड़ी कंपनी I-PAC के ठिकानों पर तलाशी; दिल्ली-बंगलूरू-हैदराबाद में ईडी का तलाशी अभियान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 02 Apr 2026 01:45 PM
टीएमसी से जुड़ी कंपनी I-PAC के ठिकानों पर तलाशी; दिल्ली-बंगलूरू-हैदराबाद में ईडी का तलाशी अभियान
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के अनुसार ईडी ने कई शहरों में I-PAC के ठिकानों पर तलाशी ली है। अधिकारियों ने बताया कि राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पीएसी के कुछ अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार्रवाई दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद में एक साथ की गई है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच हो रही ईडी की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हंगामे के आसार हैं। दरअसल, पिछली बार जब ईडी के अफसर कोलकाता में आई-पैक के ठिकाने पर तलाशी लेने पहुंचे थे, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गई थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav