प्रधानमंत्री मोदी के श्रीनगर दौरे के मद्देनजर सुरक्षाबल सतर्क

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Mar 2024 05:22 PM
प्रधानमंत्री मोदी के श्रीनगर दौरे के मद्देनजर सुरक्षाबल सतर्क
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को यहां बख्शी स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करने के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षाबलों को चौकन्ना रहने को कहा गया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बख्शी स्टेडियम के आसपास सुरक्षार्किमयों की तैनाती बढ़ा दी गयी है. प्रधानमंत्री मोदी की रैली के आयोजन स्थल से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी के लिए अवरोधक लगाए गए हैं. बख्शी स्टेडियम की मरम्मत की गयी है.

उन्होंने बताया कि पुलिस और अर्द्धसैन्य बल शहर में कई स्थानों तथा अन्य जगहों पर वाहनों की तलाशी ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि शहर में एहतियातन कदम के तौर पर विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच चौकियां बनायी गयी है, जिसमें प्रवेश और निकासी बिन्दू भी शामिल हैं. सुरक्षाबलों ने प्रधानमंत्री की यात्रा को सुचारू बनाने के लिए रैली के आयोजन स्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी है.

यह अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद प्रधानमंत्री का कश्मीर घाटी का पहला दौरा होगा. यह कई महीनों में उनका जम्मू कश्मीर का दूसरा दौरा होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पिछले महीने जम्मू क्षेत्र का दौरा किया था. उन्होंने जम्मू में एक जनसभा को भी संबोधित किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu