चाईबासा. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के लगाए 10 देशी विस्फोटक पदार्थों (आईईडी) को बुधवार को बरामद किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के र्किमयों वाले सुरक्षा बल ने माओवादी रोधी अभियान चलाया हुआ था.
इसी तरह तभी उन्हें जिम्की इकीर बागान गांव के पास एक जंगल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादियों) द्वारा लगाए गए आईईडी का पता चला, जो उन्हें (सुरक्षा बलों) निशाना बनाने के लिए लगाये गये थे. पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को बरामद कर मौके पर ही उन्हें नष्ट कर दिया.