तोड़फोड़ की घटना के बाद अल्लू अर्जुन के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, बीआरएस ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Dec 2024 08:08 PM
तोड़फोड़ की घटना के बाद अल्लू अर्जुन के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, बीआरएस ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. पुलिस ने तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर हुई तोड़फोड़ की घटना के एक दिन बाद सोमवार को उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी, वहीं तेलंगाना में विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोला. उस्मानिया यूनिर्विसटी-ज्वाइंट एक्शन कमेटी (ओयू-जेएसी) के सदस्य होने का दावा करने वाले छह लोगों ने रविवार शाम को अर्जुन के आवास पर फूलों के गमलों को क्षतिग्रस्त कर दिया और टमाटर फेंके. तोड़फोड़ की घटना में शामिल लोगों को एक अदालत ने जमानत दे दी है.

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सदस्यd डी. के. अरुणा ने दावा किया कि 42 वर्षीय अभिनेता के घर में तोड़फोड़ करने वालों में से चार लोग मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के विधानसभा क्षेत्र कोडंगल से हैं. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे संदेह पैदा हो रहा है कि क्या यह कांग्रेस की साजिश थी. विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

बीआरएस विधायक टी. हरीश राव ने कहा कि 2024 में हैदराबाद में 35,944 से अधिक अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं और आरोप लगाया कि अल्लू अर्जुन के आवास पर ”चौंकाने वाली” पथराव की घटना ”शासन की पूर्ण विफलता” है. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ”फिल्मी हस्तियों” के आवास पर हमले की निंदा करते हुए रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और शहर के पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu