पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर जिंदा जलाया, आरोपी पति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Nov 2023 06:39 PM
पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर जिंदा जलाया, आरोपी पति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बरेली. बरेली जिले में अपनी पत्नी को पराये मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शाही थाना क्षेत्र के खियों की गोटिया गांव के पास एक खेत में शनिवार देर रात 35 वर्षीय महिला का अधजला शव मिला था.

महिला के मायके के लोगों ने उसके पति नेपाल सिंह पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से नाजायज रिश्ते थे और शनिवार आधी रात को जब उसकी नींद टूटी तो उसे पत्नी घर पर नहीं मिली.

सिंह ने पुलिस को बताया कि तलाश करने पर उसने गांव के पास एक खेत में पड़े पुआल के ढेर में अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और इस दौरान वह व्यक्ति तो भाग गया लेकिन उसकी पत्नी के उठने से पहले ही उसने पुआल में आग लगा दी, जिसमें झुलसकर उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने महिला का अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu