सेंसेक्स, निफ्टी में दो दिन की तेजी के बाद गिरावट

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 18 Nov 2026 10:56 AM
सेंसेक्स, निफ्टी में दो दिन की तेजी के बाद गिरावट
ऑडियो सुनें

सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच बुधवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 75.10 अंक फिसलकर 82,482.30 अंक पर और एनएसई निफ्टी 26.95 अंक टूटकर 25,355.65 अंक पर रहा। बाद में सेंसेक्स 370.43 अंक फिसलकर 82,144.22 अंक और निफ्टी 148.70 अंक टूटकर 25,234.65 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, मंिहद्रा एंड मंिहद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी रही।
बीएसई सेंसेक्स 17 नवंबर तक इस महीने में करीब 11 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
सेंसेक्स 427.40 अंक और निफ्टी 96.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.64 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.03 प्रतिशत और नैस्डैक कम्पोजिट में 0.74 प्रतिशत की गिरावट रही।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.69 प्रतिशत गिरकर 92.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,195.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav