Sensex: सेंसेक्स पहली बार 73 हजार के पार, निफ्टी भी नए शिखर पर, BHEL के शेयरों में 4.5% का उछाल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 15 Jan 2024 12:27 PM
Sensex: सेंसेक्स पहली बार 73 हजार के पार, निफ्टी भी नए शिखर पर, BHEL के शेयरों में 4.5% का उछाल
ऑडियो सुनें

Sensex: शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को फिर नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। सेंसेक्स और निफ्टी में ऑल टाइम हाई पर कारोबार होता दिखा। पहली बार सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22000 के पार पहुंच गया है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर के शेयरों में दिख रही है। विप्रो के शेयरों में में 10% का अपर सर्किट लगा है। HCL Tech और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी चार-चार प्रतिशत का उछाल आया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 847 अंकों की बढ़त के साथ 72,568 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के शेयरों में 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ विप्रो के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयरों में दो से पांच फीसदी की मजबूती दिखी। दूसरी ओर सिर्फ बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट के साथ खुले।

आईटी सेक्टर के शेयरों में दिखी खरीदारी
निफ्टी आईटी में तीन प्रतिशत का उछाल आया। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी नियल्टी क्रमशः 1.7 प्रतिशत और एक प्रतिशत मजबूत हुआ। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप100 0.57% मजबूत हुआ जबकि निफ्टी स्मॉलकैप100 0.72% उछला।

बीएचईएल के शेयरों में 4.5% का उछाल
एकल शेयरों की बात करें तो एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद 2.6% की बढ़त के साथ खुले। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 17% बढ़कर 691 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ओडिशा में एनएलसी इंडिया की ओर से 15000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद बीएचईएल के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 4.5% का इजाफा हुआ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news

Tags: