पंजाब में सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत, 10 अन्य घायल …

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Apr 2023 11:03 AM
पंजाब में सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत, 10 अन्य घायल …
ऑडियो सुनें

होशियारपुर: जिले के खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी मनाने जा रहे सात श्रद्धालुओं की बृहस्पतिवार को तड़के एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल लोग हो गए। गढ़शंकर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलजीत ंिसह ने बताया कि जान गंवाले वालों में अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मस्तान खेड़ा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसा पहाड़ियों के बीच स्थित एक क्षेत्र में हुआ। चालक ने एक ढलान पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पैदल जा रहे 17 श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि ट्रक के ‘ब्रेक’ खराब हो गए थे।

डीएसपी दलजीत ंिसह ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल, सुदेश पाल, संतोष, अंगूरी, कुंती, गीता और रमोह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ भेजा गया, जबकि अन्य का इलाज गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। गुरु रविदास से जुड़े धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी पर्व पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav