शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता करन जौहर के फिल्म जगत में 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Jun 2023 10:13 PM
शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता करन जौहर के फिल्म जगत में 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि उन्हें अपने पुराने दोस्त और सहयोगी करन जौहर पर गर्व है. जौहर इस साल अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी ??और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज के साथ फिल्म निर्माता के तौर पर रजत जयंती मना रहे हैं.
शाहरुख खान ने ट्विटर पर ‘रॉकी और रानी..’ का टीजर जारी करते हुए कहा कि करन के पिता और दिवंगत फिल्मकार यश जौहर अपने बेटे की उपलब्धियों पर ‘बेहद खुश’ होंगे.

उन्होंने फिल्म के टीजर का लिंक शेयर करते हुए एक संक्षिप्त नोट में लिखा, “वाह करन, एक फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल. आप एक लंबा सफर तय कर चुके हैं. आपके पिता और मेरे दोस्त टॉम अंकल इसे स्वर्ग से देख रहे होंगे और बेहद खुशी और गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे.” शाहरुख ने 1998 में करन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म “कुछ कुछ होता है” में काम किया था. इसके बाद दोनों ने “कभी खुशी कभी गम…” (2001), “कभी अलविदा ना कहना” (2006) और “माई नेम इज खान” (2010) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने आपको हमेशा ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाने के लिए कहा है क्योंकि हमें प्यार के अलौकिक जादू को जीवन में लाने की आवश्यकता है, जो कि केवल आप ही कर सकते हैं. रॉकी और रानी की… का टीजर बहुत शानदार है. फिल्म की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.” रणवीर सिंह और आलिया भट्ट द्वारा अभिनीत “रॉकी ????और रानी….” फिल्म के साथ करन जौहर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu