
नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अनिल कपूर और रजनीकांत तथा उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी उन लोगों में शामिल थे, जो रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए. अभिनेता अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अनुपम खेर और विक्रांत मैसी भी उपस्थित थे.
शीर्ष उद्योगपतियों में, मुकेश अंबानी अपने बेटों- अनंत और आकाश तथा दामाद आनंद पीरामल के साथ उपस्थित थे. गौतम अडाणी के साथ उनकी पत्नी प्रीति और भाई राजेश अडाणी भी मौजूद थे. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे. इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रतिभा पाटिल भी शामिल हुए. समारोह में कई धार्मिक नेता भी मौजूद थे.



