बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने आज अपनी चाल फिर संभाली। चुनिंदा दिग्गज शेयरों में खरीददारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सहारा मिला है। एक्सिस बैंक 2.82% उछला जबकि ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मजबूती दिखी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान पर बंद हुआ।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आज सुबह 9:24 बजे सेंसेक्स 96 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,676 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 20 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,084 पर था। हालांकि, ऊंची अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड, महंगा कच्चा तेल और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते बाजार में सतर्कता बनी हुई है। निफ्टी IT में दबाव, जबकि रियल्टी सेक्टर में तेजी देखने को मिली।
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव
निफ्टी, सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद
मिडकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद
मेटल, रियल्टी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद
IT, फार्मा शेयरों में दबाव
निफ्टी 77 प्वाइंट चढ़कर 23,141 पर बंद
सेंसेक्स 315 प्वाइंट चढ़कर 73,896 पर बंद
बैंक निफ्टी 142 प्वाइंट चढ़कर 55,580 पर बंद
मिडकैप 84 प्वाइंट गिरकर 60,906 पर बंद
निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में खरीदारी
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी
बैंक निफ्टी के 14 में से 8 शेयरों में खरीदारी
डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 95.81/$ पर बंद
टॉप गेनर्स: एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स में बंपर तेजी
निफ्टी हीटमैप के अनुसार, आज के सबसे बड़े गेनर्स में प्राइवेट बैंक और ऑटो से जुड़े शेयर आगे रहे। एक्सिस बैंक 3.03% की जोरदार तेजी के साथ ₹1,222.40 पर बंद हुआ। वहीं, एशियन पेंट्स भी 2.14% की बढ़त हासिल की, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.75% चढ़कर ₹3,035.00 के भाव पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस में 1.52% और एचसीएल टेक में 1.16% का उछाल आया। इसके अलावा, टाइटन 1.07% बढ़कर ₹4,884.00 और इंडिगो 1.02% चढ़कर ₹4,940.00 पर बंद हुए।
टॉप लूजर्स: आईटी और मैक्स हेल्थकेयर में गिरावट
तेजी के माहौल के बीच कुछ दिग्गजों और हेल्थकेयर शेयरों पर दबाव देखने को मिला। मैक्स हेल्थकेयर 3.06% टूटकर ₹1,014.00 पर आ गया। इन्फोसिस भी 1.41% की गिरावट के साथ ₹1,000.20 पर बंद हुआ। इसके अलावा, ओएनजीसी 1.31%, ट्रेंट 1.14% और टीसीएस 0.24% की सुस्ती के साथ बंद हुए।