भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते लगातार दबाव देखने को मिला, लेकिन बाजार की कमजोरी के बीच कुछ शेयरों में अलग तरह की तस्वीर दिखाई दी. एक तरफ निफ्टी और सेंसेक्स लगातार सातवें सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं दूसरी तरफ स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन बना रहा और कुछ छोटे शेयरों में हफ्ते के हर कारोबारी सेशन में खरीदारी देखने को मिली.
शुक्रवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 0.34% की बढ़त के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 0.43% चढ़कर 73,895.74 पर पहुंचा, हालांकि, सप्ताह के आधार पर निफ्टी में करीब 0.9% और सेंसेक्स में 0.5% की गिरावट रही, इसके साथ ही दोनों प्रमुख सूचकांकों ने लगातार सातवें सप्ताह नुकसान दर्ज किया. यह पिछले छह वर्षों में बाजार की सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट की श्रृंखला है. 7 हफ्ते की इस गिरावट की सीरीज से पहले बीते 25 साल में निफ्टी 50 इंडेक्स में सिर्फ 4 बार इतनी या इससे अधिक की गिरावट देखी जो कि 2020, 2008 और 2001 में दर्ज हुई थी. सबसे लंबी सीरीज 2001 में चली जब इंडेक्स लगातार 9 हफ्ते गिरा.
यानी व्यापक बाजार में बिकवाली के बावजूद कुछ शेयर निवेशकों की पसंद बने रहे और पूरे सप्ताह लगातार बढ़त दर्ज करते रहे. शुक्रवार को बाजार में थोड़ी रिकवरी जरूर आई, लेकिन इससे साप्ताहिक गिरावट का सिलसिला नहीं टूट सका. दूसरी तरफ इन छोटे स्टॉक्स में 41% तक की बढ़त रही यानि सिर्फ एक हफ्ते में एक लाख रुपये बढ़कर 1.41 लाख रुपये हो गए.
आइआरडीएआई के प्रस्ताव के बाद बीमा सेक्टर के शेयरों पर दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को टर्टलमिंट फिनटेक के शेयर 20% और PB Fintech में करीब 7.8% की गिरावट दर्ज हुई। प्रस्ताव में बीमा पॉलिसियों के कमीशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े नियमों में बदलाव की बात कही गई है।
शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए अक्टूबर 2026 में ट्रेडिंग कैलेंडर को जानना जरूरी है। इस महीने BSE और NSE पर कुल 11 दिन नियमित ट्रेडिंग नहीं होगी, लेकिन इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। एक्सचेंज के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर में दो दिन ऐसे हैं, जब सप्ताह के कार्यदिवस पर बाजार छुट्टी के कारण बंद रहेगा—2 अक्टूबर और 20 अक्टूबर। बाकी 9 दिन शनिवार और रविवार के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी।
रूलाएगा अक्टूबर ?
अक्टूबर में छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग के दिनों की संख्या कम रहेगी। इसलिए निवेशकों को किसी शेयर की खरीद-बिक्री या अन्य लेनदेन की योजना बनाते समय एक्सचेंज कैलेंडर देख लेना चाहिए। छुट्टी के आसपास किए गए कारोबार के सेटलमेंट पर भी छुट्टियों का असर पड़ सकता है, क्योंकि NSE के अनुसार सेटलमेंट की गणना में एक्सचेंज हॉलिडे और शनिवार-रविवार को शामिल नहीं किया जाता।
निष्कर्ष: अक्टूबर 2026 में BSE-NSE पर कुल 11 दिन नियमित ट्रेडिंग नहीं होगी, जिसमें 9 वीकेंड और 2 एक्सचेंज हॉलिडे—2 अक्टूबर और 20 अक्टूबर—शामिल हैं। निवेशकों के लिए यह फर्क समझना जरूरी है कि 11 दिन का आंकड़ा कुल बाजार-बंद दिनों का है, न कि 11 अलग-अलग ट्रेडिंग हॉलिडे का।