अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर चढ़े, अदाणी टोटल गैस 20 प्रतिशत मजबूत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Nov 2024 08:03 PM
अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर चढ़े, अदाणी टोटल गैस 20 प्रतिशत मजबूत

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अदाणी समूह की बाजार में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयर में बुधवार को तेजी दर्ज की गई. इस दौरान अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर के शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़ गए. बीएसई पर अदाणी टोटल गैस का शेयर 19.76 प्रतिशत, अदाणी पावर का 19.66 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज का 11.56 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 10 प्रतिशत और अदाणी ग्रीन एनर्जी का 10 प्रतिशत के लाभ में रहा.

एनडीटीवी के शेयर में 9.35 प्रतिशत, अदाणी विल्मर में 8.46 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 6.29 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज में 4.73 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 4.40 प्रतिशत और एसीसी में 4.16 प्रतिशत का उछाल आया. शेयरों में तेजी की मदद से समूह की कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1,24,693.19 करोड़ रुपये बढ़ गया. अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस के शेयर दिन में अपने ऊपरी र्सिकट सीमा को छू गए.

अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को गिरावट आई थी. अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत लुढ़क गया था. इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 230.02 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,234.08 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 80.40 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,274.90 अंक पर बंद हुआ.

इससे पहले, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है.
कंपनी ने कहा कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जा सकता है.

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वे खबरें ”गलत” हैं जिनमें दावा किया गया है कि इन तीनों पर एफसीपीए उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. उन पर ऐसे अपराधों का आरोप लगाया गया है जिनके लिए आर्थिक जुर्माना या दंड का प्रावधान है.

कंपनी की सूचना के अनुसर, ”गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी न्याय मंत्रालय के अभियोग या अमेरिकी एसईसी की सिविल शिकायत में निर्धारित आरोपों के अनुसार एफसीपीए के किसी भी उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया गया है.” इसमें कहा गया है, ” इन निदेशकों पर आपराधिक अभियोग में तीन आरोप लगाए गए हैं. उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी का षड्यंत्र रचना, वायर धोखाधड़ी का षड्यंत्र रचना, और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप है.” अदाणी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह अपने बचाव के लिए हरसंभव कानूनी उपाय करेगा.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu