अदाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर बढ़त में, अदाणी पोर्ट्स का शेयर 6% चढ़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Dec 2024 07:03 PM
अदाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर बढ़त में, अदाणी पोर्ट्स का शेयर 6% चढ़ा

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अदाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए. इनमें अदाणी पोर्ट्स के शेयर में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. यह सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक लाभ में रही. बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 6.02 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 5.15 प्रतिशत, एसीसी 2.56 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज 2.33 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज 2.09 प्रतिशत, अदाणी विल्मर 1.19 प्रतिशत और एनडीटीवी का शेयर 0.45 प्रतिशत चढ़ा.

हालांकि, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 1.17 प्रतिशत, अदाणी पावर में 0.87 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 0.83 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 0.60 प्रतिशत की गिरावट आई. बीएसई सेंसेक्स 597.67 अंक बढ़कर 80,845.75 अंक और एनएसई निफ्टी 181.10 अंक बढ़कर 24,457.15 अंक पर बंद हुआ.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu