शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jul 2024 11:37 AM
शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: मशहूर अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद सिन्हा ने शपथ ग्रहण की।

वह संसद के पिछले सत्र में शपथ नहीं ले सके थे। सिन्हा पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने पिछली लोकसभा में भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav