शेरपा महिला ने 10वीं बार फतह की एवरेस्ट चोटी, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 May 2022 10:06 PM
शेरपा महिला ने 10वीं बार फतह की एवरेस्ट चोटी, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाली शेरपा महिला ने बृहस्पतिवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को सर्वाधिक बार फतह करने के अपने की रिकॉर्ड को तोड़ दिया. शेरपा के भाई और अभियान आयोजक ंिमगमा गेलू ने कहा कि लक्पा शेरपा और कई अन्य पर्वतारोहियों ने 8,849 मीटर (29,032 फुट) ऊंचे शिखर पर पहुंचने के लिए अनुकूल मौसम का फायदा उठाया.

उन्होंने कहा कि वह (शेरपा) स्वस्थ हैं और सुरक्षित नीचे उतर रही हैं. 48 वर्षीय लक्पा शेरपा को कभी औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि उन्हें चढ़ाई करने के लिए गियर और ट्रेकर्स की आपूर्ति कर जीविकोपार्जन करना पड़ता था. बृहस्पतिवार की सफल चढ़ाई उनकी दसवीं चढ़ाई थी. शेरपा ने हमेशा कहा है कि वह सभी महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं, ताकि वे भी अपने सपनों को जी सकें.

नेपाल की रहने वाली शेरपा अपने तीन बच्चों के साथ वेस्ट हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट, अमेरिका में रहती हैं. एक अन्य नेपाली शेरपा पथप्रदर्शक (गाइड), कामी रीटा शनिवार को 26वीं बार शिखर पर पहुंचे. उन्होंने भी एवरेस्ट की सबसे अधिक चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. रीटा ने शेरपा पर्वतारोहियों के एक समूह का नेतृत्व किया, जिन्होंने रास्ते में रस्सियां लगायीं, ताकि सैकड़ों अन्य पर्वतारोही इस महीने के अंत तक चोटी तक पहुंच सकें.

भारतीय पर्वतारोही ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल में 8000 मीटर से ऊंची दो चोटियों को फतह किया

एक 27 वर्षीय भारतीय महिला पर्वतारोही ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल की 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दो पर्वत चोटियों को फतह करने का बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड बनाया. पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बलजीत कौर ने आज सुबह 4:20 (स्थानीय समयानुसार) माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर विजय प्राप्त की.

शेरपा ने कहा, ‘‘पहाड़ की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद वह कैंप संख्या-तीन में पहुंची और अब बेस कैंप की ओर उतर रही है.’’ इससे पहले, उसने 28 अप्रैल को अन्नपूर्णा-1 (8,091 मीटर) को फतह किया था. शेरपा के अनुसार, इस सीजन में उसने 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दूसरी चोटी फतह की थी. उन्होंने कहा, ‘‘अब वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट और ल्होत्से (8,516 मीटर) पर जल्द ही चढ़ाई करने की तैयारी कर रही हैं.’’ पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu