शिंदे को दो और विधायकों का समर्थन मिला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Jun 2022 06:15 PM
शिंदे को दो और विधायकों का समर्थन मिला

ऑडियो सुनें

सूरत. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को बुधवार को दो और विधायकों का समर्थन मिल गया और दोनों नेता दोपहर में सूरत पहुंच गए जहां से उन्हें गुवाहाटी ले जाया जाएगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी. शिंदे अभी अन्य बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में एक होटल में ठहरे हैं.

दो और विधायकों के शिंदे के खेमे में जाने से शिवसेना नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार पर संकट के बादल घने हो सकते हैं. शिवसेना आंतरिक संकट से जूझ रही है और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के एक समूह ने विद्रोह कर दिया है. शिंदे ने दावा किया है कि उनके साथ 46 विधायक हैं.

शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के बागी विधायकों को बुधवार सुबह गुवाहाटी ले जाया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें शहर के बाहरी इलाके में एक लग्जरी होटल में ठहराया गया है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि विधायकों को मंगलवार को मुंबई से सूरत ले जाया गया और उन्हें गुवाहाटी भेजने का फैसला सुरक्षा कारणों से किया गया.

शिंदे और विधायकों के समूह को गुवाहाटी भेजे जाने के कुछ घंटे बाद निर्दलीय विधायक, मंजुला गावित और शिवसेना विधायक योगेश कदम दोपहर में सूरत पहुंचे. गावित सकरी से विधायक हैं जबकि योगेश कदम दापोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
सूत्रों ने दावा किया कि शिवसेना के एक और विधायक शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के समूह में शामिल होंगे और आज सूरत पहुंचेंगे. गावित और कदम सूरत पहुंचने के बाद कुछ देर तक एक होटल में ठहरे. उसके बाद वे गुवाहाटी जाने वाली उड़ान पकड़ने के लिए सूरत हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा कर रहे हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu