यमन के हुती विद्रोहियों के हमले के बाद पोत लाल सागर में डूबा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Mar 2024 05:09 PM
यमन के हुती विद्रोहियों के हमले के बाद पोत लाल सागर में डूबा
ऑडियो सुनें

दुबई. यमन के हुती विद्रोहियों ने जिस पोत को निशाना बनाते हुए हमला किया था वह लाल सागर में डूब गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पोत रूबीमर में उर्वरक की खेप और पूर्व में लीक हुआ ईंधन था तथा इसके डूबने से लाल सागर में पारिस्थितिकी तंत्र को क्षति पहुंच सकती है. हुती विद्रोही एशिया और पश्चिम एशिया से यूरोप जाने वाले पोतों को लगातार निशाना बनाते हुए हमले कर रहे हैं जिससे कारोबार की दृष्टि से अहम इस मार्ग पर पहले ही परिवहन बाधित है. बहुत से पोत अब इस मार्ग से जाने से बच रहे हैं.

लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण जलमार्ग ‘बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य’ में 18 फरवरी को हुती विद्रोहियों ने पोत पर हमला किया था. यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार और एक सैन्य अधिकारी ने पोत के डूबने की पुष्टि की. ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने शनिवार दोपहर पोत रूबीमर के डूबने की पुष्टि की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu