भगवान की तस्वीरें दिखाने से लोगों का पेट नहीं भरेगा: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 25 Jan 2024 08:15 PM
भगवान की तस्वीरें दिखाने से लोगों का पेट नहीं भरेगा: खरगे
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भगवान की तस्वीरें दिखाकर लोगों का पेट नहीं भरा जा सकता. पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खरगे ने यह भी कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के ‘जाल’ में नहीं फंसना चाहिए.

खरगे ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा, ”भगवान की तस्वीरें दिखाने से लोगों का पेट नहीं भरेगा.” उन्होंने आरोप लगाया कि देश में महंगाई हर दिन बढ. रही है और लोगों के पास नौकरियां नहीं हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी संकट के समय पाकिस्तान, चीन जैसे बहाने लेकर आते हैं और भगवान का नाम लेने लगते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले भी कई गारंटी दी, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई छह में से दो गारंटी राज्य सरकार द्वारा लागू की गई हैं और अन्य दो को ”जल्द” लागू किया जाएगा, जबकि बाकी को दो से तीन महीने में लागू किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu