सिद्धरमैया ने “राजनीतिक क्रांति” की अटकलों को ”भ्रांति” करार दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Oct 2025 07:35 PM
सिद्धरमैया ने “राजनीतिक क्रांति” की अटकलों को ”भ्रांति” करार दिया
ऑडियो सुनें

कोप्पल. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करने का एक बार फिर भरोसा जताते हुए सोमवार को राज्य में नवंबर में “राजनीतिक क्रांति” होने की अटकलों को “भ्रांति” बताते हुए खारिज कर दिया. पिछले सप्ताह सिद्धरमैया ने कहा था कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. उन्होंने कहा था.

सिद्धरमैया ने राज्य में तथाकथित “नवंबर क्रांति” से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, “यह कोई क्रांति नहीं है. यह केवल आपकी भ्रांति है.” नवंबर में जब कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के आधे पड़ाव पर पहुंच जाएगी, तो राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसे कुछ लोगों ने “नवंबर क्रांति” का नाम दिया है.

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बिहार चुनाव के बाद राज्य में ”राजनीतिक बदलाव” का रविवार को अनुमान जताया था. उन्होंने इस साल के अंत में मुख्यमंत्री बदलने की संभावना के बारे में सत्तारू­ढ़ कांग्रेस में उठ रही आवाजों का हवाला देते हुए यह बात कही थी. कुनिगल से कांग्रेस विधायक एच डी रंगनाथ और मांड्या के पूर्व सांसद एल आर शिवराम गौड़ा ने पिछले सप्ताह यह दावा करके अटकलों को हवा दे दी थी कि शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. गौड़ा ने कहा था कि नवंबर में ऐसा होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu