सिद्धरमैया ने कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Dec 2024 10:05 PM
सिद्धरमैया ने कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने जाने-माने कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार से फोन पर बात की, जिनकी बीमारी के कारण आज सर्जरी होनी है. मैंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मुझे यकीन है कि शिवराजकुमार अपने आत्मविश्वास, साहस और दयालुता के बलबूते इस लड़ाई को जीत लेंगे.” शिवन्ना के नाम से मशहूर शिवराजकुमार सर्जरी के लिए 18 दिसंबर को अमेरिका रवाना हुए थे.

अमेरिका जाने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में अभिनेता ने कहा था कि मियामी कैंसर इंस्टीट्यूट में 24 दिसंबर को उनकी सर्जरी की जानी है. सिद्धरमैया ने कहा कि देश के बुजुर्गों का आशीर्वाद और छोटों की शुभकामनाएं शिवराजकुमार के साथ रहेंगी और उनकी रक्षा करेंगी. उन्होंने कहा, “हम शिवराजकुमार की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जो जीवन में आई इस छोटी सी मुश्किल से पार पाएंगे और स्वस्थ होकर लौटेंगे. मैं उनके शुभचिंतकों में शामिल हूं और उनके ठीक होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu