सिंधू और आकर्षी डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में, श्रीकांत और लक्ष्य सेन बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Oct 2023 09:54 PM
सिंधू और आकर्षी डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में, श्रीकांत और लक्ष्य सेन बाहर
ऑडियो सुनें

ओडेंसे. भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू और आकर्षी कश्यप ने मंगलवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 705 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन पहले दौर में ही बाहर हो गए. ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली सिंधू को पहले दौर में स्कॉटलैंड की विश्व में 28वें नंबर की खिलाड़ी क्रिस्टी गिल्मर को 21-14, 18-21, 21-10 से हराने में संघर्ष करना पड़ा. यह मैच 56 मिनट तक चला.

एक अन्य मैच में विश्व में 38वीं रैंकिंग के खिलाड़ी आकर्षी ने जर्मनी की दुनिया की 26वें नंबर की ली यवोन को 20-21 22-20 21-12 से हराया. सिंधू अगले दौर में इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से भिड़ेगी जबकि आकर्षी का सामना थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग से होगा.

श्रीकांत को पुरुष एकल के पहले दौर में चीन के विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी वेंग होंग यांग से 21-19 10-21 16-21 से हार का सामना करना पड़ा. लक्ष्य सेन भी शुरुआती बाधा पार करने में नाकाम रहे और थाईलैंड के कांटाफोन वांगचारोएन से 16-21, 18-21 से हार गए. पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कि भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट से हट गई, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी मलेशिया के ओंग यू सिन और टीओ ई यी दूसरे दौर में पहुंच गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu