गायक हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार से मिली धमकी, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Jun 2023 08:24 PM
गायक हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार से मिली धमकी, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गायक हनी सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उन्हें कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकियां मिली हैं. सिंह ने कहा कि उन्हें यह धमकियां ‘वॉइस नोट’ (ऑडियो संदेश) और कॉल के माध्यम से दी गई हैं.

गायक ने पत्रकारों से कहा, ह्ल मेरे कर्मचारियों और मुझे गोल्डी बरार के नाम से फोन कर धमकी दी गई है. मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से आग्रह किया है कि मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए और मामले की जांच की जाए.ह्व सिंह ने कहा, ह्ल मुझे ज.दिंगी में पहली बार धमकी मिली है और मैं डरा हुआ हूं. हमें कुछ ‘वॉइस नोट’ भी मिले हैं. हमें ये धमकियां अंतरराष्ट्रीय नम्बर से आई हैं.ह्व सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है. उसने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
मूसेवाला हत्याकांड में दायर आरोप पत्र के मुताबिक, बरार हत्या का ‘मास्टरमाइंड’ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu