सिराज की आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर वापसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 10:00 PM
सिराज की आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर वापसी
ऑडियो सुनें

दुबई. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाल में समाप्त हुए एशिया कप फाइनल में छह विकेट झटकने के शानदार प्रदर्शन के बाद पुरुषों की आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान पर पहुंच गये. सिराज ने जनवरी में गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था लेकिन मार्च में जोश हेजलवुड ने उन्हें इस स्थान से हटा दिया था.

एशिया कप के फाइनल में अपने यादगार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका को महज 50 रन में समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज को आठ पायदान का फायदा हुआ. फाइनल में भारत 10 विकेट से जीता था. बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव तीन पायदान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गये. तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह दो पायदान के लाभ से 27वें जबकि हार्दिक पंड्या आठ पायदान के लाभ से 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अपना क्रमश: दूसरा और 10वां स्थान बरकरार रखा है. वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक स्थान के फायदे से आठवें नंबर पर पहुंचने में सफल रहे. आल राउंडर की सूची में भारतीयों में शीर्ष 20 में केवल पंड्या शामिल हैं जो एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर काबिज हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu