शिवकार्तिकेयन अभिनीत फिल्म ‘अयलान’ दिवाली पर होगी रिलीज

चेन्नई. शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘अयलान’ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की. आर. रविकुमार फिल्म के लेखक व निर्देशक हैं. इसका निर्माण कोटापाडी जे. राजेश की कंपनी ‘केजेआर स्टूडियोजÞ’ के बैनर तले किया गया है और इसमें संगीत ए.आर. रहमान का है.

‘केजेआर स्टूडियोजÞ’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म ‘अयलान’ तमिल, तेलुगु, ंिहदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 2023 दिवाली पर रिलीज होगी. निर्माण कंपनी ने कहा, ‘‘ फिल्म में हमारा खून-पसीना लगा है. कुछ अवरोधकों के बावजूद हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे संतुष्ट और खुश हैं. इन सभी बाधाओं के बाद हमें अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है.’’ फिल्म में करुणाकरन, योगी बाबू, शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, भानुप्रिया और बाला सरवनन जैसे कलाकार भी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button