छत्तीसगढ़ के कांकेर से छह माओवादी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 07:01 PM
छत्तीसगढ़ के कांकेर से छह माओवादी गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से छह कथित माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग प्रतिबंधित संगठन के पक्ष में पोस्टर और बैनर लगाने का काम करते थे ताकि लोगों को प्रभावित किया जा सके. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मंगलवार को अंतगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवगांव के नजदीक पुलिस के दस्ते ने इन्हें तब पकड़ लिया जब वे अमागांव से अंतगढ़ कस्बा जा रहे थे.

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से तीन माओवाद समर्थक बैनर, 50 पर्चे और तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी छह आरोपियों ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन से संबंध होने की बात स्वीकार की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनलाल नुरुति, शैलेंद कुपल, सुकरेन ध्रुव, हेमराज मांडवी, हरीश कुमार बघेल और सुनहर गावडे के रूप में हुई है.

By Yogesh Kumar Sahu