उत्तरकाशी जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत, एएआईबी करेगा जांच

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 08 May 2025 07:42 PM
उत्तरकाशी जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत, एएआईबी करेगा जांच
ऑडियो सुनें

उत्तरकाशी/नयी दिल्ली/अमरावती. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बृहस्पतिवार सुबह गंगनानी के समीप एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच श्रद्धालुओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे की जांच ‘विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो’ (एएआईबी) द्वारा की जाएगी. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद जी. लक्ष्मीनारायण की बहन भी शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुआ. उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे. राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के अनुसार ‘एयरोट्रांस र्सिवसेज प्राइवेट लिमिटेड’ का हेलीकॉप्टर यमुनोत्री दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम लेकर जा रहा था जहां उसे र्हिषल हेलीपैड पर उतरना था.

एसडीआरएफ के अनुसार हेलीकॉप्टर 200-250 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पांच श्रद्धालुओं समेत छह लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान गुजरात के वडोदरा निवासी पायलट रॉबिन सिंह (60), मुंबई की पवई की निवासी विजयलक्ष्मी रेड्डी (57), रुचि अग्रवाल (56), कला चंद्रकांत सोनी (61), उत्तर प्रदेश के बरेली की निवासी राधा अग्रवाल (79) और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की निवासी वेदवती देवी (48) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वेदवती देवी के पति मकतूर भास्कर (51) दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

वेदवती आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से सांसद जी. लक्ष्मीनारायण की बहन थीं. लक्ष्मीनारायण ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हां, मेरी बहन वेदवती उस हेलीकॉप्टर में मौजूद थीं. बहनोई भास्कर बाल-बाल बच गए लेकिन मेरी बहन की मौत हो गई है.” लक्ष्मीनारायण ने बताया कि भास्कर सदमे में हैं और ज्यादा बोल नहीं पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार चारधाम की यात्रा पर थे. उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबार सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) भेजा गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु?खद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.” उन्होंने कहा, ”ईश्वर हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु?ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.” धामी ने कहा, ”प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.” इस बीच, नयी दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच एएआईबी करेगा. अधिकारियों के अनुसार निजी कंपनी का ‘बेल हेलीकॉप्टर’ दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ‘एयरोट्रांस र्सिवसेज’ में दो ‘बेल हेलीकॉप्टर’ और एक ‘सेसना’ विमान हैं. नागर विमानन मंत्रालय के तहत आने वाला एएआईबी ”सुरक्षा संबंधी घटनाओं” का वर्गीकरण भी करता है जिसमें भारतीय हवाई क्षेत्र में विमान दुर्घटनाएं, गंभीर हादसे और अन्य हादसे शामिल हैं| एएआईबी दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करता है और सुरक्षा में सुधार के उपायों का भी सुझाव देता है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital