छह साल की मासूम और उसकी मां के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार, दो आरोपी भाकियू से जुड़े

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 07:16 PM
छह साल की मासूम और उसकी मां के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार, दो आरोपी भाकियू से जुड़े

ऑडियो सुनें

रूड़की. उत्तराखंड पुलिस ने चलती कार में छह साल की मासूम और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को आखिरकार छह दिन बाद गिरफ्तार कर ही लिया. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किये गए पांच आरोपियों में से दो भारतीय किसान यूनियन से सम्बंधित है.

इसी माह 24-25 जून की दरमियानी रात को एक छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. पीड़ित महिला ने पूछताछ में सोनू नामक एक युवक का नाम लिया था. इसके अलावा पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था.

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) योगेंद्र ंिसह रावत ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए चार अलग-अलग टीमों के साथ विशेष अभियान दल (एसओजी) की टीम को लगाया गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस के हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज से एक आॅल्टो कार का पता चला था और इसी को आधार बनाकर पुलिस ने पूरी घटना की छानबीन की.

पुलिस के अनुसार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म दो अलग-अलग गुटों द्वारा किया गया था, जो एक-दूसरे को नहीं जानते थे.
डीआईजी ने बताया कि महक ंिसह उŸर्फ सोनू नाम के युवक ने पहले महिला और उसकी बच्ची को रूड़की छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बिठाया और धोखे से सुनसान इलाके मे ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया.

उन्होंने आगे बताया कि इसी दौरान वहां एक आॅल्टो कार आयी, जिसमें चार युवक बैठे हुए थे और गाड़ी पर एक झंडा लगा हुआ था. डीआईजी के अनुसार, ये युवक महिला और उसकी बच्ची को जबरन अपनी कार में बिठाकर ले गए थे और महिला एवं उसकी छह साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाकर सड़क पर ही छोड़कर भाग गए थे.

पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले मे महक ंिसह उŸर्फ सोनू के अलावा कार सवार राजीव उŸर्फ विक्की तोमर एवं सुबोध (दोनों मुजफ्फरनगर निवासी) तथा गोलू तेजीयान और जगदीश लाल (शाल्दुपुर, सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार राजीव उŸर्फ विक्की तोमर मुजफ्फरनगर मण्डल की भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की इकाई का महासचिव है, जबकि उसका साथी सुबोध भी भाकियू का सदस्य है. डीआईजी योगेंद्र ंिसह रावत ने सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है.

By Yogesh Kumar Sahu