आकलन वर्ष 2023-24 के लिये अबतक दो करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Jul 2023 07:57 PM
आकलन वर्ष 2023-24 के लिये अबतक दो करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आकलन वर्ष 2023-24 के लिये अब तक दो करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं. आयकर विभाग ने मंगलवार को ट्विटर पर जारी एक सूचना में कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिये 11 जुलाई तक दो करोड़ आयकर रिटर्न भरे गये हैं. पिछले साल 20 जुलाई तक दो करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किये गये थे.

आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में कहा, ”…करदाताओं के सहयोग से हमने पिछले साल के मुकाबले दो करोड़ का आंकड़ा इस वर्ष नौ दिन पहले ही हासिल कर लिया है.” कर विभाग ने आकलन वर्ष 2023-24 के लिये अब तक रिटर्न नहीं भरने वालों से अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिये यथाशीघ्र रिटर्न दाखिल करने को कहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu