नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने आत्महत्या की

नोएडा: नोएडा में एक सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक ंिसह के प्रवक्ता ने बताया कि एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित टुडे होम सोसाइटी में कुमारी अंजलि (23) अपनी सहेलियों के साथ किराए पर फ्लैट में रहती थी। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात अंजलि ने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button