सोनिया, राहुल, खरगे ने ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 01:05 PM
सोनिया, राहुल, खरगे ने ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी…
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी। चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और कई अन्य नेताओं ने यहां इंदिरा नगर इलाके में स्थित एक मकान पर जाकर चांडी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहीं पर चांडी का पार्थिव शरीर रखा गया था। कांग्रेस के शीर्ष नेता विपक्षी दलों के दो दिवसीय बैठक के लिए यहां पहुंचे हुए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav