अंतरिक्ष स्टेशन से दो रूसी और एक अमेरिकी यात्री को लेकर पृथ्वी पर लौटा सोयूज कैप्सूल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 07:46 PM
अंतरिक्ष स्टेशन से दो रूसी और एक अमेरिकी यात्री को लेकर पृथ्वी पर लौटा सोयूज कैप्सूल
ऑडियो सुनें

मॉस्को. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दो रूसी और एक अमेरिकी यात्री को लेकर सोयूज कैप्सूल रविवार को कजाकिस्तान में उतरा और इसके साथ ही उनका सात महीने का शोध कार्य समाप्त हो गया. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ के अनुसार, रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिनिन और इवान वैगनर तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट को लेकर अंतरिक्ष यान सुबह 6:20 बजे जेज्काजगान शहर के पास कजाख मैदान पर उतरा. रोस्कोस्मोस ने कहा कि बिना किसी परेशानी के पैराशूट की सहायता से लैंडिंग हुई.

नासा ने एक बयान में कहा कि तीनों यात्री अंतरिक्ष में 220 दिन बिताने और पृथ्वी की 3,520 बार परिक्रमा करने के बाद वापस लौटे हैं. एजेंसी ने बताया कि संयोग से पेटिट ने रविवार को अपना 70वां जन्मदिन मनाया. नासा ने कहा कि चालक दल कजाकिस्तान के कारागांडा में रिकवरी स्टेजिंग क्षेत्र में वापस लौटेगा, जिसके बाद पेटिट नासा के विमान में सवार होकर ‘ूस्टन में एजेंसी के जॉनसन स्पेस सेंटर के लिए रवाना होंगे. वहीं रोस्कोस्मोस ने कहा कि ओविचिनिन और वैगनर रूस के स्टार सिटी में एक प्रशिक्षण बेस के लिए रवाना होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu