तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, सब इंस्पेक्टर की मौत, चार की हालत गंभीर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Nov 2024 01:45 PM
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, सब इंस्पेक्टर की मौत, चार की हालत गंभीर…
ऑडियो सुनें

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अनुपपुर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यह हादसा मेडुका गांव में हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग कानपुर, उत्तर प्रदेश से कोरबा वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे अनुपपुर-वेंकटनगर से गौरेला की जाते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया. कुत्ता सामने आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 3-4 बार पलटते हुए सड़क के किनारे जा गिरी.

इस हादसे में थाना पाली के उप निरीक्षक विलायत हुसैन (56 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में आरक्षक नारायण कश्यप, आरक्षक शैलेंद्र कंवर, गाड़ी चालक करमु और सहायक गोपी कुमार शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav