स्पाइसजेट ने कहा, चेयरमैन अजय सिंह के खिलाफ शिकायत ‘फर्जी’ है

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 12 Jul 2022 12:22 PM
स्पाइसजेट ने कहा, चेयरमैन अजय सिंह के खिलाफ शिकायत ‘फर्जी’ है
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसके चेयरमैन अजय ंिसह के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा कथित धोखाधड़ी की शिकायत ‘‘पूरी तरह से फर्जी’’ है और शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘शराब डीलर अमित अरोड़ा ने स्पाइसजेट और अजय ंिसह की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गुरुग्राम पुलिस में एक तुच्छ, शरारती और पूरी तरह से फर्जी शिकायत दर्ज कराई है।’’

पुलिस ने सोमवार को बताया था कि अमित अरोड़ा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ंिसह ने उन्हें प्रदान की गई सेवाओं के लिए 10 लाख शेयरों की फर्जी डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) दी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि ंिसह या एयरलाइन से संबंधित किसी भी व्यक्ति ने कभी भी शिकायतकर्ता से मुलाकात नहीं की है और न ही उनके बीच कोई लिखित समझौता है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि पुलिस जांच में यही बात साबित होगी और प्राथमिकी रद्द कर दी जाएगी। स्पाइसजेट और ंिसह द्वारा शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।’’ अरोड़ा ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘अजय ंिसह ने एक डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप दी थी, जो बाद में अमान्य और पुरानी करार दी गई।

इसके बाद मैंने उनसे कई बार संपर्क किया और उनसे अनुरोध किया कि या तो वैध डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप प्रदान करें या सीधे शेयर स्थानांतरित करें। हालांकि, कोई बहाना लगाकर या किसी अन्य कारण से उन्होंने ‘‘मुझे शेयर हस्तांतरित करने से इनकार कर दिया।’’ पुलिस ने सुशांत लोक थाने में आईपीसी की धारा 406, 409, 415, 417, 418, 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
सुशांत लोक की थाना प्रभारी (एसएचओ) पूनम हुड्डा ने कहा, ‘‘एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav