श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, प्रणय हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 May 2025 08:11 PM
श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, प्रणय हारे
ऑडियो सुनें

कुआलालंपुर. भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बृहस्पतिवार को यहां मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर के मैच में आयरलैंड के एनहाट गुयेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन एच एस प्रणय सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए. श्रीकांत ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुयेन के खिलाफ 59 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-17 से जीत हासिल की. श्रीकांत अंतिम आठ मुकाबले में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे. प्रणय को पुरुष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में जापान के युशी टनाका से 9-21, 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

दिन में अन्य प्री क्वार्टरफाइनल मैच में भारतीयों में आयुष शेट्टी और सतीश करुणाकरण भी हार गए. पोपोव ने दूसरे दौर के मैच में शेट्टी को 21-13, 21-17 से हराकर बाहर कर दिया. वहीं करुणाकरण को उन्हें टोमा के भाई और युगल जोड़ीदार क्रिस्टो पोपोव से 14-21, 16-21 से पराजय मिली.

युगल स्पर्धा में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने फ्रांस के ली पालेर्मो और जूलियन मैयो की जोड़ी के खिलाफ 21-17, 18-21, 21-15 से जीत के साथ मिश्रित स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. अब उनका मुकाबला चीन के जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की जोड़ी से होगा. महिलाओं के युगल में प्रेरणा अल्वेकर और मृणमई देशपांडे को सु यिन हुई और लिन जिह युन से 9-21, 4-21 से हार झेलनी पड़ी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu