दीपम मामले में स्टालिन ने भाजपा पर परोक्ष रूप से ‘घटिया राजनीति’ का करने का आरोप लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Dec 2025 08:40 PM
दीपम मामले में स्टालिन ने भाजपा पर परोक्ष रूप से ‘घटिया राजनीति’ का करने का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

मदुरै. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि समाज में विभाजन पैदा करना अध्यात्म नहीं बल्कि ‘‘सबसे घटिया राजनीति’’ है. मुख्यमंत्री ने यहां बुनियादी ढांचे से संबंधित नयी परियोजनाओं की घोषणा करने के बाद कहा कि उनकी सरकार का विचार हमेशा तमिलनाडु की वृद्धि और विकास पर केंद्रित रहा है, जबकि अन्य के लिए यह अनावश्यक मुद्दों को उठाकर विकास को बाधित करने जैसा है.

स्टालिन ने कहा कि तीन दिसंबर को थिरुप्पारनकुंद्रम सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में और पहाड़ी पर स्थित उचिपिल्लायर मंदिर में ‘कार्तिगई दीपम’ (दीप) जलाया गया और अन्य संबंधित अनुष्ठान सरकार के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा सदियों पुरानी प्रथा को ध्यान में रखते हुए पूरे किए गए. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग और सच्चे श्रद्धालु इस बात से वाकिफ थे और वे दर्शन करके घर लौट गए.

दीपम विवाद का हवाला देते हुए स्टालिन ने कहा कि लोग ‘‘मौजूदा समस्या’’ के पीछे के कारण से वाकिफ थे, और उन लोगों के ‘‘लक्ष्य’’ से भी वाकिफ थे जो किसी खास जगह पर दीप जलाने का मुद्दा उठा रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आध्यात्म का अर्थ लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देना, मन की शांति लाना और अच्छा कार्य करना है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu